रेल ट्रैक पर मिला केन बम, ट्रेनों के पहिये थमे

कोडरमा : हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे लाइन पर कोडरमा व गया जंक्शन के बीच मंगलवार को केन बम मिलने की सूचना के बाद रेलवे में अफरातफरी मच गई। धनबाद कंट्रोल को सूचना मिली थी कि यदुग्राम और बसकटवा हाल्ट के बीच पोल संख्या 420/10 के समीप डाउन लाइन की पटरी पर केन बम रखा है। आनन-फानन में अप एवं डाउन दोनों लाइन पर परिचालन रोक दिया गया।

कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार तथा जीआरपी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रैक से बम को हटाकर किनारे किया गया। इस दौरान दोपहर 3.20 बजे से शाम 5.40 बजे तक दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह थम गया।

बम हटाने के बाद दोनों लाइनों पर रेल का परिचालन शुरू कराया गया। घटना की सूचना मिलने के गाद शाम में आरपीएफ धनबाद के साहयक सुरक्षा आयुक्त सुरेश मिश्रा भी घटनास्थल पर गए  उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जांच के बद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, गया जीआरपी प्रभारी अजय कुमार सिंह भी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। बम को डिफ्यूज करने के लिए बोधगया से बम निरोधक दस्ता बुलाया जा रहा है। आरपीएफ व रेलवे के अधिकारी मामले में विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...