Dhanbad: कोयला तस्करों के कारण एक बार फिर डीसी रेल लाइन पर मंडरा रहा खतरा, जानिए पूरा मामला

Dhanbad: चंद्रपुरा डीसी रेल लाइन पर एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, डीसी रेल लाइन पर शताब्दी, समेत 26 जोड़ी यानि 52 ट्रेनें चलती है। डीसी रेल खंड के नजदीक कई अवैध मुहाने बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। कोयला तस्कर मजदूरों से दिन रात कोयला कटवा रहा है। ढाई साल पहले रेल लाइन के नीचे कोयले में आग होने की डीजीएमएस की रिपोर्ट के बाद पूर्व में ट्रेनों का परिचालन इस रेल खंड पर बंद रहा था। फिर करीब ढाई साल तक लोगों के आंदोलन के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है। लेकिन रेल लाइन की नीचे से तस्करों के द्वारा व्यापक स्तर पर कोयले की कटाई से एक बार फिर से रेल लाइन पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है।

Dhanbad: केंद्रीय मंत्री ने कहा

धनबाद चंद्रपुरा रेल खंड जिस पर 26 जोड़ी ट्रेनें चल रही है। धनबाद के जोगता, लोयाबाद थाना के समीप डीसी रेल लाइन के नीचे कोयले की बड़े पैमाने पर कटाई की जा रही है। हर दिन हजारों मजदूर कोयला कटाई में लगे रहते हैं। कोयले की इस कटाई से रेल लाइन के नीचे जमीन खोखली होती जा रही है। इसका नतीजा एक बड़ी आबादी को झेलना पड़ सकता है। सिर्फ यात्रा के लिए ही परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी, बल्कि किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। डीसी रेल लाइन जोगता क्षेत्र ने अवैध कोयला खनन से डीसी रेल लाइन को खतरा होने के सवाल पर कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्रा दुबे ने कहा कि कोयला का अवैध खनन हो रहा है तो ये राज्य सरकार की जवाबदेही है। इसे मामले को भी राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

Dhanbad: अवैध खनन के कारण रेल लाइन बंद होने का खतरा

वहीं ढाई सालों तक आंदोलन में शामिल समाजसेवी विजय झा ने कहा कि बीसीसीएल, डीजीएमएस और रेलवे के अधिकारियों के नाक के नीचे रेल लाइन के इतने नजदीक से अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन किसी को दिखाई नहीं दे रहा है। किसी दिन DGMS रेल लाइन को खतरा बताकर बंद किया जा सकता है। अवैध कोयला खनन और कारोबार पर रोक लगाना बीसीसीएल और राज्य सरकार दिनों की जिम्मेदारी है। कोयला मंत्री राज्य मंत्री द्वारा दिए गए जवाब पर भी उन्होंने कहा कि एक केंदीय मंत्री के द्वारा सिर्फ राज्य सरकार को दोषी ठहराया गया, लेकिन बीसीसीएल अधिकारी की जिम्मेदारी को लेकर कुछ नहीं कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस रेल लाइन को बड़ी लड़ाई के बाद चालू किया गया, वह रेल लाइन के नीचे अवैध खनन के कारण बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।

Dhanbad: शताब्दी समेत 26 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं

वहीं रेलवे सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू सिंह ने कहा कि धनबाद चंद्रपुरा रेल खंड पर जोग़ता के पास कोयला तस्करों के द्वारा रेल लाइन के नीचे कोयले की कटाई की जा रही है। इनके द्वारा कोयले की कटाई की जा रही है। वो पूरी तरह से गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीआरएम से मिलकर मामले पर कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर रेलवे लाइन के नीचे कोयले की कटाई बंद नहीं होती है तो फिर एक बार इस रेल खंड के बंद होने का खतरा मंडराने लगेगा। उन्होंने कहा कि शताब्दी समेत 26 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं। रेल लाइन की नीचे कोयले की कटाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की जाएगी।

Dhanbad: डीजीएमएस ने कहा

वहीं डीजीएमएस यानी खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदशक पीके सिंह इस मामले पर पूछा गया तो वे कैमरे पर बोलने से बचते नजर आए, हालांकि उन्होंने कहा कि मामला हमारे नजर में आया है। मामले की जांच की जाएगी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...