मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर उचक्कों ने उड़ा लिए करीब 80 हजार

खगड़िया : खगड़िया के परबत्ता बाजार में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर उचक्कों ने करीब 80 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना के संबंध में पीड़ित सलारपुर निवासी जनार्दन सिंह पिता ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के अकाउंट से यूनियन बैंक की शाखा से 80 हजार निकालकर डिक्की में रखा। पहले सब्जी की खरीदारी की इसके बाद आनंद वस्त्रालय के सामने गाड़ी खड़ी कर दुकान के भीतर गए। खरीदारी कर वापस आया तो डिक्की खुला हुआ था और उसमें रखा रुपए गायब थे।

इधर, पीड़ित द्वारा शिकायत किए जाने के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि यह पूरा वारदात आसपास लगे कई सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : खुल गया स्कूल लेकिन गर्मी की तपिश से छात्रा हुईं बेहोश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...