नवगछिया : नवगछिया थाना को सूचना मिली कि आगामी छह जून को व्यवसायी अमित कुमार पिता अर्जुन प्रसाद साह एक्सिस बैंक नवगछिया से दो लाख 55 हजार रुपए की निकासी कर आ रहे थे। व्यापारी अमित बाइक के डिक्की में पैसा रखकर नवगछिया थानांतर्गत स्मार्ट पॉइंट दुकान के बाहर बाइक लगाकर दुकान में चले गए। जब वापस लौटे तो बाइक की डिक्की टूटी हुई थी एवं बैंक से निकासी की गई नकद राशि गायब था।
आपको बता दें कि नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगद पैसा बरामद कर लिया है। कांड की गंभीरता को देखते हुए अधोहस्ताक्षरी के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष नवगछिया एवं थाना के अन्य पदाधिकारी को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन पश्चात् अभियुक्त का पहचान कर कोढ़ा थाना के सहयोग से आकाश कुमार यादव नया टोला जुरावगंज कटिहार के घर से चोरी की गई नकद कुल दो लाख 55 हजार रुपए में से दो 40 हजार रुपए बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
यह भी पढ़े : पुलिस अधिकारी के घर शराब पार्टी में हुई बेटे की हत्या, कई आपत्तिजनक चीज बरामद
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















