अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे आभूषण की कर ली चोरी

नालंदा : चंडी थाना क्षेत्र इलाके के नरसंडा बाजार में अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे पांच लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार नंदलाल प्रसाद ने बताया कि वह कई बरसों से नरसंडा बाजार में अपने ज्योति अलंकार ज्वेलर्स की दुकान चलाते हैं। रोजाना दुकान को बंद करके वह दुकान के अंदर रखे सामान को अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में बंद करके अपने घर ले जाते हैं।

Goal 3 22Scope News

20 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और 20 हजार की चोरी

आपको बता दें कि रविवार की देर शाम भी दुकानदार अपने दुकान की ज्वेलरी को डिक्की में रखकर घर जाने से पहले किसी काम को लेकर पास के दुकान में रूके। रोकने के कुछ देर बाद ही वहां पर पूर्व से घात लगाए कि अज्ञात चोर ने डिक्की के अंदर रखे लगभग 20 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और 20 हजार के ऊपर हाथ साफ कर दिया। ज्वेलरी की कीमत छह लाख बताया जाता है। इस चोरी की पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। इस मामले को लेकर चंडी थाना में आवेदन भी दिया गया है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली, लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...