कड़ी मेहनत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी अपराधी

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई। 25 हजार रुपए के इनामी मर्डर केस के आरोपी मधेपुरा के पिठाही वार्ड-11 निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया। बता दें कि तीन जनवरी 2024 को मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी स्कूल के पास मनीष कुमार का हत्या हुई थी। इस हत्या मामले में नामजद आरोपी है। इसकी जानकारी मधेपुरा एसपी संदीप कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

सदर SDPO के नेतृत्व में एक विशेष टीम का किया गया था गठन 

उन्होंने बताया कि तीन जनवरी 2024 को मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रिका पब्लिक स्कूल के पास अपराधियों ने गढ़िया भेलवा निवासी भूपेंद्र यादव के बेटे मनीष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पिठाही वार्ड-11 निवासी सिकंदर यादव के बेटे आशीष कुमार सहित कुल 10 नामजद अपराधियों की विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई थी। घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी, परंतु उक्त कांड के अभियुक्त फरार चल रहे थे।

अपराधी आशीष कुमार कई अपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है – SP

गठित टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कांड में शामिल अपराधी आशीष कुमार अपने सहयोगी के साथ गढ़िया स्थित दीपक कुमार के घर के निकट इकट्ठा हुए हैं। गठित टीम के द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए गढ़िया पहुंचकर घेराबंदी कर कुख्यात अपराधी आशीष कुमार को एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी आशीष कुमार के द्वारा पूर्व में लूट, हत्या, शस्त्र एवं नशीली दवाओं के कारोबार किए जाने जैसे अपराधिक घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आशीष की गिरफ्तारी से मधेपुरा थाना क्षेत्र सहित अन्य जिला में अपराधिक घटना में कमी आएगी। छापेमारी टीम में दारोगा इंद्रजीत तांती, सिपाही सोमू कुमार, सिपुल कुमार, संतोष कुमार यादव और संतोष कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़े : बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, साफ-सफाई पर की गई चर्चा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Airport International Flights: दिल्ली-कोलकाता जाने की जरूरत होगी कम? रांची...

Ranchi Airport International Flights: झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों...

Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर...

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश...

BCCL Transfer News: धनबाद BCCL में बड़ा फेरबदल! बरोरा, कतरास और...

BCCL Transfer News, धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी के खनन विभाग के 11...