रोहिणी ने कहा- हमेशा के लिए नहीं जा रही हूं, जल्द आकर सारण की जनता से मिलूंगी

पटना : लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद छपरा लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य पटना से सिंगापुर के लिए रवाना हो गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। सीएम नीतीश कुमार आंध्र प्रदेश के नए सीएम चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाने पर रोहिणी ने कहा कि उनकी तबीयत खराब इसलिए नहीं गए होंगे, उनको आराम करने दीजिए।

GOAL Logo page 0001 11 22Scope News

चाचा नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं, हमारे साथ कब आएंगे वहीं बताएंगे – रोहिणी

सिंगापुर रवाना होने से पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं और हम उनसे आशीर्वाद लेते रहते हैं। चाचा अब हमलोग के पास कब आएंगे यह तो वहीं बताएंगे। छपरा मामले पर उन्होंने कहा कि अब नवनिर्वाचित बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी से पूछिए की गोली चला है या चलता रहेगा इसका जवाब उन्हीं को देना पड़ेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार के नेताओं को झुनझुना थमा दिया गया है – लालू की छोटी बेटी

रोहिणी आचार्य ने कहा कि बिहार को कुछ नहीं मिला। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार के नेताओं को झुनझुना थमा दिया गया।
राज्य की जनता से लोगों ने कितना वादे किए थे सभी वादे झूठे थे। इसीलिए बिहार में मंत्रिमंडल में कोई भी बड़ा विभाग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के बाद मैं फिर सिंगापुर से पटना लौट रही हूं। अपने बच्चों से मिलने जा रही हूं और लौटने के बाद फिर मैं सारण की जनता के बीच रहूंगी और उन्हीं के बीच जाऊंगी।

यह भी पढ़े : रोहिणी का नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- निकम्मा है मुख्यमंत्री का बेटा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...