पटना रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट व छिनतई मामले में 8 गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। ट्रेनों पर लूटपाट और छिनतई करने वाले गैंग के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों से अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले आठ पेशेवर अपराधियों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटना सिटी इलाके से सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 23,500 नगद, चाकू, पेचकस, ब्लेड का टुकड़ा और 16 मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है।

यह भी पढ़े : साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 6 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 Ranchi Crime: हरमू में 15 लाख की चोरी, रिटायर्ड संयुक्त निबंधक...

 रांची के हरमू हाउसिंग बोर्ड में रिटायर्ड संयुक्त निबंधक के बंद घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।...

Ranchi University PhD Admission 2026: 331 सीटों पर बिना फीस और...

 रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission 2026 के तहत 331 सीटों पर 1 से 10 सितंबर तक आवेदन होंगे। प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और आवेदन...

Jharkhand Weather: अगस्त की बारिश ने खत्म किया सूखे का संकट,...

 झारखंड में अगस्त की अच्छी बारिश से सूखे का संकट टल गया है। राज्य में लक्ष्य के 87 फीसदी खेतों में धान की रोपनी...