रेल पुलिस ने 3 अलग-अलग मामले में एक महिला सहित 13 को किया गिरफ्तार

दानापुर : पटना की दानापुर रेल मंडल की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले में एक महिला सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरा स्टेशन से सोने का लॉकेट छिनतई मामले में एक, बक्सर स्टेशन मोबाइल छिनतई मामले में एक तो वहीं दानापुर रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ एक महिला सहित 11 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान पटना के रौशन कुमार, पप्पू कुमार, रोहित कुमार, रानी कुमारी, विवेक कुमार, नारायण कुमार, गोलू कुमार, रौशन व बेगूसराय जिले का अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब तस्करों के पास से 416.89 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। जिसकी कुल कीमत चार लाख 16 हजार रुपए आंकी गई है।

DIARCH Group 22Scope News

रेल SP अमरतेंदु शेखर ठाकुर ने प्रेसवार्ता करके दी जानकारी

वहीं लॉकेट और मोबाइल छिनतई मामले में गिरफ्तार बदमाशो की पहचान भोजपुर जिले के विष्णु उपाध्याय व राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक सोने का लॉकेट और दो मोबाइल बरामद की है। इस बात की जानकारी पटना रेल एसपी अमरतेंदु शेखर ठाकुर ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन रेड के तहत जीआरपी और आरपीएफ टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए ट्रेन संख्या-36002 मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 348 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी करते हुए एक महिला सहित 5 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि आज मद्य निषेध विभाग की टीम के गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर जीआरपी की टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी करते हुए एक महिला सहित पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 57 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। 24 घंटे के अंदर कुल 11 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें :

ऑपरेशन क्लीन के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर लॉकेट छीनकर भाग रहे एक व्यक्ति की RPF ने किया गिरफ्तार

इसके साथ ही ऑपरेशन क्लीन के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर लॉकेट छीनकर भाग रहे एक व्यक्ति की आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक सोने का हनुमान जी का लॉकेट बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार हुए आंकी गई है। इसके साथ ही बक्सर रेलवे के जीआरपी पुलिस ने भोजपुर जिले के आरा निवासी राहुल कुमार को मोबाइल छिनतई मामले में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो मोबाइल बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी तस्करों और चोरों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : रेल पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, अंतरजिला गैंग के 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...