पटना रेल पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मुख्य सरगना गिरफ्तार

पटना : पटना रेल पुलिस को आज बड़ी उपलब्धि मिली है। ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना के साथ सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सात मार्च को पटना रेलखंड पर खुसरूपुल स्टेशन के समीप ट्रेन संख्या 15623 में लूट और चोरी हुई थी। दो यात्रियों का सामान चूड़ी और लूटकर अपराधी भाग गए थे। रेलवे पुलिस द्वारा एसआईटी गठन कर मामले को खुलासा किया गया।

रेल एसपी अमृतेंदू शेखर ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। गिरोह के एक सदस्य रोहित कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तार रोहित कुमार के निशानदेही पर मुख्य सरगना सुमित कुमार मिश्रा को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुख्य सरगना सुमित कुमार मिश्रा 2022 में भी ट्रेन में लूट की घटना में जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद गिरोह बनाकर ट्रेन में फिर से लूटपाट शुरू कर दी थी। मुख्य सरगना सुमित कुमार मिश्रा के पास से लूट का पैसा, लेडीज पर्स और मोबाइल बरामद किया गया। लंबी दूरी के नॉनस्टॉप ट्रेनों में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...