रेल पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, अंतरजिला गैंग के 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पटना : पटना की रेल पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी लगातार जारी है। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के सामानों पर हाथ साफ करने वाले और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों पर रेल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज अंतिम सोमवारी है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भारी संख्या में भीड़ देखी जा रही है। जिसके सुरक्षा इंतजाम को लेकर रेल पुलिस द्वारा प्लेटफार्न सहित ट्रेनों पर सादे लिबास में रेल पुलिस की तैनाती की गई है।

DIARCH Group 22Scope News

रेल पुलिस की ऑपरेशन रेड और ऑपरेशन क्लीन अभियान जारी है – रेल SP

वहीं स्टेशनों पर भी रेल पुलिस के द्वारा ऑपरेशन रेड और ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत सघन जांच जारी है। पटना रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि इसी दरम्यान रेल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत सात शातिर अंतरजिला गैंग के अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दर्जनभर यात्रियों के मोबाइल और सोने के आभूषण सहित अन्य सामानों की बरामदगी की गई है।

यह भी देखें :

GRP और RPF के जवानों ने सभी आरोपियों को पकड़ा है – रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर

रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने कहा कि जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा पटना जंक्शन पर किए गए इस कार्रवाई में निरंजन पांडेय, रोहित कुमार, राहुल कुमार, नीतीश, राजू, बिट्टू और चंचल कुमार की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में अपराधियों ने गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी दी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े : रेल पुलिस ने 3 सौ लीटर शराब के साथ 150 मोबाइल किया जब्त

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...