आज राजधानी का पारा 42° के पार जाएगा

रांची:अभी कई जिलो का पारा 45 डिग्री के पारा चला गया है। जबतक झारखंड में मानसून नही आता है तब तक इस से राहत की उम्मीद नहीं है। आज भी गढ़वा,पलामू, जमशेदपुर,सरायकेला सहित कई जिलों में ही हीट वेव चलने की संभावना है।

रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा। गुरुवार को यहां का पारा 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को रांची में तीन तरह के मौसम दिखेंगे। सुबह भीषण गर्मी पड़ेगी, दोपहर में बादल छाएंगे। बारिश भी होने की संभावना है। वहीं शाम में उमस बढ़ेगी। इससे और परेशानी होगी।

बुधवार को डालटनगंज और सरायकेला खरसावां सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम राज्य में बुधवार को लू से फिर तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक रामगढ़ और दो जमशेदपुर के हैं।

मृतकों में रामगढ़ के गोला निवासी 20 वर्षीय सुदेश महतो, जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी सुभद्रा मांझी और आदित्यपुर के रंजन कुमार शामिल हैं।

https://youtube.com/22scope

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...