शीतलहर की चपेट में झारखंड, सर्द हवाओं के चलते पूरे राज्य में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

सर्द हवाओं से कांपी रांची, कांके में चार डिग्री पर रहा पारा

रांची : उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते झारखंड शीतलहर की चपेट में है. यहां कई जिलों में पारा पांची डिग्री तक लुढ़क गया है. राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया है. रविवार को रांची के कांके में पारा चार डिग्री पर रहा. वहीं मैकलुस्कीगंज में यह 2 डिग्री पर रहा. इसके अलावा गुमला, लोहरदगा में भी पारा दो डिग्री पर रहा. रांची शहर का तापमान भी आठ से नीचे रहा.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिरेगा. मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से उत्तर दिशा से सर्द हवा का बहाव तेज होने से राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया. बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के उत्तरी और मध्य भाग में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेसि और दक्षिणी भाग के पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में पारा तीन से चार डिग्री सेसि नीचे जा सकता है.

चार डिग्री गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलो में अगले 24 घंटे में तीन से चार डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान जताया है. कहा है कि अभी सर्दी का सितम और बढ़ेगा. विशेषकर राज्य के दक्षिणी भाग में उत्तर से आने वाली सर्द हवा के चलते पारा तेजी से लुढ़केगा.

राजधानी के चौक-चौराहों पर सिकुड़ते दिखे लोग

राजधानी रांची के तापमान में पिछले 24 घंटों में करीब 3.9 डिग्री सेसि की गिरावट आयी है. हवा में भी बढ़ी तेजी से कनकनी बढ़ी है. रविवार को उत्तर दिशा से तेज सद हवा चलने के कारण लोगों ने दिनभर ठंड महसूस की. शाम के बाद ठंडक में इतना तीखापन आ गया कि राजधानी के चौक-चोराहों पर बहुत कम ही लोग दिखे. सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया. वहीं कुछ जगहों पर ही अलाव की व्यवस्था थी.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लगातार बर्फबारी, विजिबिलिटी घटी, फ्लाइट की लैंडिंग और टेक ऑफ प्रभावित

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...