राजधानी का पारा 30 डिग्री,आज बारिश के आसार

रांची: दो दिनों से रांची व झारखंड मार्मी का आहसास होने लगा है। रांची का पारा 30.1 डिग्री तो जमशेदपुर का 34 डिग्री और डालटेनगंज का पारा 33.4 डिग्री  पर पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ गया है।

रांची का न्यूनतम पारा 18.0 डिग्री, जमशेदपुर का 18.8 डिग्री तो डालटनगंज का 16 डिग्री पर पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के उत्तर में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम केंद्र ने 21 और 22 फरवरी को राज्य में कहीं कहीं छिटपुट बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है। वहीं राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

मौसम केंद्र ने 21 से 24 फरवरी तक रांची व आसपास में मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की है। 21 फरवरी को सुबह में बादल छाए रहेंगे। गर्जन होने की संभावना है, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा।

21 व 22 को अधिकतम तापमान 30 व 31 डिग्री और न्यूनतम 17 से 14 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं 23 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 व 30 डिग्री और न्यूनतम 14- 15 डिग्री रहने की संभावना है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...