जब तक कांग्रेस विधायक दल के नेता की घोषण नहीं तब तक प्रदीप यादव देखेंगे काम

रांची: एआईसीसी की ओर से कांग्रेस विधायक दल के नेता अगले तीन से चार दिन में तय कर दी जाएगी। तब तक प्रदीप यादव कांग्रेस विधायक दल के नेता का काम देंखेंगे।

गुरुवार को प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में सीनियर लीडरों की बैठक में इस पर सहमति बनी। हालांकि, इसका विरोध भी शुरू हो गया है।

बैठक में मौजूद विधायक दीपिका पांडेय ने प्रदीप यादव के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी कांग्रेस विधायक को यह अवसर मिलना चाहिए। प्रदीप यादव तकनीकी तौर पर झाविमो के विधायक हैं।

इस पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जब एआईसीसी ने उन्हें विधायक दल का उपनेता बनाया है, तब विधायक दल के नेता की अनुपस्थिति में प्रदीप यादव उनका काम देखेंगे। एआईसीसी का निर्देश मिलने पर उसका पालन किया जाएगा।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...