रांची : झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव को कांग्रेस का दामन थामने के बाद पहली बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है. बता दें कि लगभग दो वर्ष बाद प्रदीप यादव को कांग्रेस ने पार्टी विधायक दल का उपनेता बनाया है. पहले से कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम हैं. बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए थे. नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ बंधु तिर्की को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने दे दी थी.

बता दें कि बाबूलाल मरांडी की पार्टी रही जेवीएम के पूर्व विधायक प्रदीप यादव व पार्टी से निष्कासित बंधु तिर्की ने करीब 2 साल पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. कांग्रेस में शामिल होने से पहले प्रदीप यादव सदन में जेवीएम की तरफ से विधायक दल के नेता थे. कांग्रेस में शामिल होने के बाद मांडर विधायक बंधु तिर्की को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि जल्द ही प्रदीप यादव को भी पार्टी एक उचित स्थान देगी. शीतकालीन सत्र से ठीक पहले अब प्रदीप यादव को सदन में सवाल पूछने के लिए पार्टी विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया गया है.
रिपोर्ट : मदन सिंह







