Advertisement
Advertisement

Breaking : बिहार में बेरोजगारों को मिलेगा अब भत्ता

पटना : लोकसभा चुनाव के बाद बिहार सरकार ने आज पहली कैबिनेट की बैठक की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित बैठक में कुल 25 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है। साथ ही नीतीश कैबिनेट में आज एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई।

आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार में बेरोजगारी भत्ता नियमावली को मंजूरी दे दी है। बिहार में कर्मचारियों लिए मकान भत्ता तय कर दिया गया है। पटना में रहने वालों को मूल वेतन का 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। बाकी जिलों के लिए 20 फीसदी भत्ता मिलेगा। अवर्गीक क्षेत्रों के लिए 7.50 फीसदी भत्ता मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए छह फीसदी भत्ता मिलेगा। वहीं बिहार कैबिनेट ने अक्षर आंचल योजना के तहत 10 हजार तालीमी मरकज और 20 हजार शिक्षा सेवकों को वेतन देने के लिए राशि को मंजूरी दी। अब 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

यह भी पढ़े : चुनाव के बाद कैबिनेट की पहली बैठक, 25 एजेंडों पर लगी मुहर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...