Commercial Advertisment

तेजस्वी पर केंद्र का हमला, कहा- गजब अंधेर मचा दिया है देश में इन्होंने!

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया एक्स और फेसबुक के माध्यम से केंद्र सरकार और बीजेपी पर करारा वार किया है। तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय है।

GOAL Logo page 0001 13 22Scope News

NEET पेपर लीक बहुत ही गंभीर विषय है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक बहुत ही गंभीर विषय है। हिरासत में अपराधी कबूल रहा है कि पेपर लीक किया गया है। अभ्यर्थी, अभिभावक, विद्यार्थी और युवा सभी चिंतित हैं। पूरी व्यवस्था सशंकित है। पर एनडीए सरकार नख से शिख तक अहंकार में इतनी डूबी है कि देश में परीक्षाओं की विश्वसनीयता की सरासर अनदेखी करते हुए पेपर लीक के सबूत सार्वजनिक होने, जांच-गिरफ्तारी और साजिशकर्ताओं द्वारा जुर्म कबूलने के बाद भी यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि नीट परीक्षा में कुछ धांधली भी हुई है।

सब सबूत सामने है लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री इतने अनभिज्ञ है – विपक्ष के नेता

विपक्ष के नेता तेजस्वी ने आगे कहा कि सब सबूत सामने है लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इतने अनभिज्ञ है कि मानने को तैयार ही नहीं हैं कि कुछ गड़बड़ हुआ भी है। अहंकारी मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद में ऐसे सोई है कि लाखों अभ्यर्थियों के सपनों में आग भी लग जाए तो इन्हें परवाह नहीं। इन्होंने देश में गजब अंधेर मचा दिया है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर हमला, कहा- बिहार में मंगलराज या जंगलराज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में गया के प्रतिभागियों ने लिया...

गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित एकता नगर...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...