Advertisment

क्या वाकई तेजस्वी की ‘लेडी लक’ हैं राजश्री

Patna- तेजस्वी की ‘लेडी लक’ हैं राजश्री – आख़िरकर लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर आरजेडी बिहार की सत्ता में काबिज हो गई है.

तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बन चुके हैं. आरजेडी के अंदर ख़ुशी की लहर है.

लेकिन इन सबके बीच एक चर्चा इस पर भी है कि यह किसके कदमों का कमाल है कि तेजस्वी नेता विपक्ष

से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो गयें. किसका है वह शुभ कदम, जो तेजस्वी यादव के लकी साबित हुआ.

बिहार के गांव देहात से लेकर शहरों तक में महिलाएं तेजस्वी की इस सफलता के लिए उनकी नयी नवेली दुल्हनिया राजश्री को जिम्मेवार मान रही हैं.

यह चर्चा अब आम है कि तेजस्वी यादव के जीवन में जब से राजश्री की एंट्री हुई है, तब से ही लालू परिवार में खुशियों का दौर आ गया है.

आइये आपको बतलाते हैं कि क्या है इस दावे का आधार?

राजश्री के कदम रखते ही तेजप्रताप की नाराजगी हुई दूर

तेजस्वी यादव के शादी से कुछ दिन पहले तक उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव नाराज चल रहे थे.

पार्टी से लेकर परिवार से तेजप्रताप ने दूरी बना ली थी और उस दौरान तेजप्रताप राबड़ी आवस भी नहीं जाते थे.

लेकिन तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी में तेजप्रताप परिवार के करीब आये. तेजस्वी की शादी में तेजप्रताप डांस करते भी नजर आये.

तेजप्रताप शादी के बाद से लालू परिवार के करीब आने लगे और अब वो परिवार के लोगों

के साथ कैसे घुले-मिले हुए हैं, ये शायद बताने की जरूरत नहीं हैं.

आज तेजस्वी की शपथ ग्रहण में भी तेजप्रताप मुस्कुराते नजर आये.

राजश्री के परिवार का हिस्सा बनने के बाद लालू को मिली ज़मानत

Tejashwi yadav 1 22Scope News

चारा घोटाला मामले में लालू यादव लंबे समय से जेल में थे. लाख कोशिश के बाद भी लालू यादव को जमानत नहीं मिल रही थी.

आरजेडी के समर्थन लालू के सेहत को लेकर परेशान थे. लेकिन तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी के कुछ दिनों

बाद ही लालू परिवार में ख़ुशी आ गई. कोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया था.

हालांकि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी में लालू यादव मौजूद थे.

क्योंकि उनकी तबीयत को देखते हुए उस वक्त उन्हें जमानत दी गई थी.

राजश्री के आने के बाद नीतीश के साथ तेजस्वी के रिश्ते हुए बेहतर

सभी जानते हैं कि 2017 में नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना ली थी.

जिसके बाद से तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश के खिलाफ तंज कसते हुए नज़र आते थे.

हमेशा नीतीश सरकार पर तेजस्वी सवाल उठाते रहे.

लेकिन तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी के बाद तेजस्वी नीतीश के करीब आते नजर आये.

रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी में तेजस्वी और नीतीश के बीच बढ़ते रिश्ते को हम सभी ने देखा ही

और तभी से नजदीकियों की चर्चा भी होने लगी. और इसी बिहार की सियासत में या यूँ कहें साथ में काबिज़ होने का रास्ता साफ हुआ.

आख़िरकार लेडी लक ने सत्ता तक पहुंचा ही दिया

आखिरकार तेजस्वी की लेडी लक की वजह से आज तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बन चुके हैं.

तेजस्वी के शपथ ग्रहण समारोह में सास राबड़ी देवी और भैंसुर तेजप्रताप के साथ राजश्री मौजूद भी रहीं.

और इस दौरान पति को शपथ लेते देख राजश्री के चेहरे पर ख़ुशी साफ दिखाई दे रहा थी.

तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने के बाद लेडी लक ने  बिहारवासियों को बधाई भी दी.

उन्होंने कहा कि आज का दिन उनकी ख़ुशी का दिन है. उन्होंने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया.

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...