मनरेगा मजदूरों को 100 दिन रोजगार नहीं तो मिलेगा भत्ता

पटना : लोकसभा चुनाव के बाद बिहार सरकार ने कल यानी 14 जून को पहली कैबिनेट की बैठक हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी थी।

GOAL Logo page 0001 14 22Scope News

जॉब कार्डधारियों को बेरोजगारी भत्ता मिलने का रास्ता साफ

बिहार में मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारियों को बेरोजगारी भत्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली-2024 को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही ग्रामीण विकास विभाग इसे अधिसूचित करेगा। बिहार में श्रमिकों को मनरेगा में एक दिन के काम के 245 रुपए मजदूरी मिलती है।

श्रमिक को 15 दिनों के अंदर यदि काम नहीं दिया जाता है तो वे भत्ता के होंगे हकदार

नियमावली के अनुसार, जॉब कार्डधारी श्रमिक के काम मांगने के 15 दिनों के अंदर यदि काम नहीं दिया जाता है तो वे भत्ता के हकदार होंगे। पहले 30 दिनों तक मजदूरी की 25 फीसदी राशि मिलेगी। वहीं, दूसरे माह से 50 फीसदी राशि दी जाएगी। मनरेगा में हर साल किसी भी श्रमिक को 100 दिनों तक काम देने का प्रावधान है। इसलिए अधिकतम 100 दिनों की मजदूरी के बराबर भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़े : चुनाव के बाद कैबिनेट की पहली बैठक, 25 एजेंडों पर लगी मुहर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...