Advertisment

विधायक बंधू तिर्की ने किया मुड़मा जतरा का उद्घाटन

मांडर/रांची : दो-दिवसीय मुड़मा जतरा का उद्घाटन गुरुवार को विधायक बंधु तिर्की ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर किया. जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बंधु तिर्की मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि कोरोना के कारण आज भले ही यहां लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिल रही है पर इससे मुड़मा जतरा की ऐतिहासिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. जैसे ही हालात सामान्य होंगे, जतरा का वही विहंगम दृश्य एक बार फिर से हमें देखने को मिलेगा.  पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कोरोना महामारी के कारण जतरा में भीड़ और किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगाने देने का निर्णय प्रशासन और जतरा संचालन समिति द्वारा लिया गया है.

डीएसपी अनिमेष मैथानी और थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम सक्रिय थी कि किसी भी प्रकार से यहां दुकान न लगे और लोगों की भीड़ भी न उमड़े. कुछ लोगों ने दुकान लगा भी लिया था पर प्रशासन के दबाव के कारण उन्हें हटना पड़ा. मौके पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार, बीडीओ सुलेमान मुंडरी, सीओ विजय हेमराज खलखो, डॉ कर्मा उरांव,रहमतुल्लाह अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...