पांच वर्ष नहीं चलेगी NDA सरकार, विपक्ष के बयान पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा…

नालंदा: केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और दावा कर रहा है कि सरकार पांच वर्षों तक नहीं चलेगी। इसी कड़ी में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी एनडीए सरकार पांच वर्ष पूरा नहीं करने की बात कही। भाई वीरेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने पूछा कि वे ज्ञानी और ज्योतिषाचार्य हैं या फिर उन्हें ईश्वर ने फरमान भेजा है?

वे लोग सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए इस तरह की भविष्यवाणी करते रहते हैं। एनडीए अटूट है और पांच वर्षों तक सरकार चलेगी। विपक्ष को इस तरह के बयानों से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। वे लोग इसी तरह से लार टपकाते रहेंगे।विपक्ष अपने समर्थक और मोरल को बचने के लिए बयानबाजी करते रहता है। देश को विकास और अमन चैन चाहिए जो कि डबल इंजन की सरकार में लोगों को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

वहीं लोकसभा में स्पीकर के पद पर जब मंत्री श्रवण कुमार से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि चिंता न करें, समय पर यह भी साफ हो जाएगा। नीट परीक्षा में धांधली के आरोप पर श्रवण कुमार ने कहा कि इसकी अभी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तस्करों के खिलाफ पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर की भारी मात्रा में शराब बरामद…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

NDA NDA NDA

NDA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...