एनडीए की Double Engine सरकार ही झारखंड में कर सकती है विकास, मंत्री श्रवण कुमार ने…

Double Engine

पटना: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। झारखंड विधानसभा चुनाव में बिहार के नेता और मंत्री भी चुनाव प्रचार करने के लिए झारखंड पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बालडिंग, बदला, पेराइन्डीह, नावाडीह, जोजोडीह समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया और जदयू प्रत्याशी राजा पीटर के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में इस बार परिवर्तन होगा।

हेमंत सरकार से झारखंड की जनता त्रस्त है। झारखंड की सरकार ने बालू टेंडर को रोक कर अपनी विफलता का प्रदर्शन किया है। आम लोगों को बालू महंगा मिल रहा है, लोग परेशान हैं और सरकार बालू की कालाबाजारी करने वाले लोगों को पोषित कर रही है। झारखंड के गांवों में लोग कह रहे हैं कि लोग विकास के लिए तरस रहे हैं, गांवों में पानी की किल्लत है। दो दो वर्षों से चापाकल खराब है लेकिन सरकार चापाकल तक ठीक नहीं करवा पा रही है। बिजली की हालत खराब है।

बिजली की आंख मिचौली के कारण लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। शिक्षा का व्यवस्था नहीं है, बच्चों को पढाई करने के लिए 25-25 किलोमीटर की दुरी तय करनी पड़ती है। विद्यालयों में शिक्षकों की घोर कमी है, राज्य में रोजगार का अभाव है, सरकार सिंचाई की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। इस बार तमाड़ की जनता राजा पीटर को उनके किये गए मेहनत का फल देने जा रही है। राजा पीटर ने हमेशा ही बेटा बन कर लोगों की सेवा की है। लोगों के हर सुख दुःख में शामिल हुए हैं। वर्तमान विधायक तो चुनाव जीतने के पांच वर्ष बाद क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की एनडीए सरकार ही विकास कर सकती है। हमलोगों के नेता नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास और सुशासन को बिहार की धरती पर मूर्त रूप दे चुके हैं, अब झारखंड को भी इसकी जरूरत है। डबल इंजन की एनडीए सरकार ही झारखंड और झारखंड की जनता का विकास कर सकती है। हमलोगों ने हर जगह काम कर के दिखाया है और झारखंड में भी सरकार बनने के बाद काम दिखेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  RJD MP ने खुलेआम दे दी पीटने की धमकी, जदयू-भाजपा ने एक साथ…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Double Engine Double Engine Double Engine Double Engine Double Engine

Double Engine

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...