पूर्व विधायक ने अदा किया ईद की नमाज, मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआ

साहेबगंज:पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर ने अपने पैतृक गांव छोटा चांदपुर स्थित यतीमखाना ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ईद उल अजहा का पवित्र पर्व माना रहा है, पूरे देशवासियों को इस पवित्र पर्व की बधाई एवं मुबारकबाद देता हूं।

यह खुशियों का त्योहार है इसलिए सभी एक साथ मिलकर आपसी भाईचारा और सौहार्द से इस पर्व को मनाएं एवं आपस में खुशियां बांटें।

इस दौरान मौके पर इमाम खैरूल मदनी, नुरूल इस्लाम, मुसब्बार आलम, मो असफाक, अब्दुस शकुर, वसीम अख्तर सहित हजारों मुस्लिम धर्मावलंबी एक साथ नमाज़ अदा की।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!