Eid al-Adha 2025: निरसा में अमन-चैन के साथ अदा हुई बकरा ईद की नमाज, देश में शांति और तरक्की की दुआ

Nirsa: Eid al-Adha 2025: बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर निरसा क्षेत्र में अमन और भाईचारे का शानदार नजारा देखने को मिला। स्थानीय मस्जिदों के साथ-साथ शिवलीबाड़ी ईदगाह में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे।

नमाज की अगुवाई जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मसूद अख्तर ने की। उन्होंने नमाज के बाद देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और ईदे कुर्बां के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “ईद-उल-अजहा सिर्फ कुर्बानी का दिन नहीं, बल्कि इब्राहिम अ. की उस अज़ीम कुर्बानी की याद भी है जो इंसानियत के लिए एक मिसाल है।”

उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से पूरे भारतवासियों को मुबारकबाद देना चाहता हूं, खुशी का दिन है, खुशी का मौका है, हमारी खुशियों में सब शरीक हो। ईदेकुरबा बहुत आसानी के साथ आज नमाज अदा की गई और इसमें भी मैं समझता हूं कि हमारी हुकूमत और हमारी प्रशासन का बड़ी रोल रहा है। बड़ी आसानी के साथ नमाज हुई और अब कुर्बानी अदा की जाएगी।

नमाज खत्म होते ही पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। सभी स्थानों पर बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई और अब कुर्बानी का दौर शुरू हो गया है।

रिपोर्ट: आज़ाद अंसारी

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...