Baghmara : बाघमारा के अंगारपथरा ओपी अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।मामला बीते दिन के शनिवार देर शाम की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- Pakur : अवैध लॉटरी के धंधे का पर्दाफाश, लॉटरी प्रिंट मशीन सहित कई सामान जब्त…
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की के साथ जोगता थाना क्षेत्र के राहुल कुमार रजवार के द्वारा लड़की को बहला फुसला कर अंगारपथरा थाना क्षेत्र के कोढ़ियापट्टी बस्ती के निचे सुनसान जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
आरोपी को घर से किया गया गिरफ्तार
जिसको लेकर लड़की की मां के लिखित आवेदन के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज किया गया। पुलिस ने नाबालिक पीड़िता युवती को चिकित्सा जाँच के लिए धनबाद भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Bokaro : रोजगार सेवक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल…
वही अंगारपथरा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को तेतुलमारी और जोगता पुलिस के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आज कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


















