Bokaro : रोजगार सेवक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल…

Bokaro : बोकारो में अबुआ आवास के नाम पर घूस लेने का मामला सामने आया है। मामला नावाडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत अंतर्गत जम्मुनियाटांड का बताया जा रहा है जहां रोजगार सेवक के द्वारा अबुआ आवास के नाम पर घूस लिया जा रहा है।

अबुआ आवास योजना में आवास आवंटित होने के बाद रोजगार सेवक द्वारा रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अबुआ आवास के लाभुकों से रिश्वत नहीं लेने का सख्त निर्देश दे रखा है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh सांसद मनीष जायसवाल ने रजरप्पा में की पूजा… 

बावजूद इसके कुछ कर्मी उक्त आदेश की परवाह नहीं कर लाभुकों से खुलेआम रिश्वत ले रहे है। ऐसा ही मामला नावाडीह से सामने आया है। नावाडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत अंतर्गत जम्मुनियाटांड के अबुआ आवास लाभुक सह जीवलाल रजक की पत्नी पुष्पा देवी के खाते में पहली किश्त की राशि 30 हजार रुपये स्थानांतरण होने के बाद पंचायत के रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार द्वारा लाभुक से रिश्वत की राशि लेते वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में है।

Bokaro : रोजगार सेवक पर कड़ी कार्रवाई होगी-बीडीओ

इसकी जानकारी नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम को मिली तो वे संबधित रोजगार सेवक को शो-कोज करते हुए जवाब मांगा है। बीडीओ ने कहा कि रोजगार सेवक पर कार्रवाई होगी। बीडीओ के मुताबिक वीडियो में रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार लाभुक पुष्पा देवी के घर पहुंचा और अबुआ आवास की राशि पहुंचने के एवज में पैसे की मांग की।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : Dhanbad के झरिया में चली गोली, एक की स्थिति गंभीर… 

जिसके बाद पुष्पा देवी ने धर्मवीर कुमार को पैसे दी तो वह पैसे को गिनती कर यह बोलते हुए अपने पैकेट में भर लिया कि जितना बात हुआ था,उतना नहीं है। यह पूरा दृश्य एक वीडियो में कैद हो गया। लाभुक पुष्पा देवी के पति जीवलाल रजक ने बताया कि वह चेन्नई में काम करता है। bokaro bokaro bokaro 

बार-बार घर आने लगा रोजगार सेवक

उसकी पत्नी के नाम अबुआ आवास स्वीकृत होने के बाद जब पहली किस्त की राशि पहुंची तो रोजगार सेवक धर्मवीर कुमार उसके घर पहुंचा और साथ ही दबाव देने लगा कि अबुआ आवास दिलाने में बहुत मेहनत किए है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : हार्डकोक प्लांट में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त… 

इसलिए इस काम को ले हुए डील को पूरा कीजिये। जीवलाल ने बताया कि वह इसका विरोध करते हुए धर्मवीर को घर लौटने देने की बात कही, किन्तु जब वह बार-बार पैसे के लिए घर पहुंचने लगा तो बाध्य होकर पत्नी ने उसे पांच हजार रुपये दे दिया।

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...