कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण के बयान पर जगदानंद का जवाब

कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास का बड़ा बयान, कहा- अब हर चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी

पटना : बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन बिखर गया है. इस चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस अलग-अलग लड़ रही है. इस बीच दिल्ली से पटना पहुंचे कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि पार्टी अब हर चुनाव में अकेले लड़ेगी. 2024 में जब लोकसभा चुनाव होंगे उस समय भी कांग्रेस अपने 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा आरजेडी कोई गठबंधन धर्म का रिश्ता नहीं निभा रही है. जिन 2 सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं पार्टी अब वहां मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और आज से चुनाव प्रचार के लिए सभी नेता मैदान में उतर जाएंगे. भक्त चरण दास ने कहा कि जिन 2 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं वहां कांग्रेस के प्रत्याशी ही चुनाव जीतेंगे.

गठबंधन धर्म का पालन करना हम लोग जानते हैं- जगदानंद सिंह

rjd 1 22Scope News

कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास द्वारा 2024 में लोकसभा चुनाव कांग्रेस अकेले 40 सीट पर चुनाव लड़ेगी इस बयान को लेकर राजद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, लोकसभा चुनाव तो अभी होने वाला नहीं है, अभी लंबा समय है. पहले इतनी जल्दी प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो समय का निर्णय होगा वह हम लोग करेंगे.

राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग गठबंधन बनाए हैं, और गठबंधन धर्म का पालन करना भी हम लोग जानते हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि हम लोगों ने सरकार बनाना गवा दिए, क्योंकि हम गठबंधन का पालन करना जानते हैं. अपनी पांच सिटी में भाकपा माले को सीट देकर चुनाव लड़ाया है, इसलिए सिर्फ हम ही लोग गठबंधन धर्म का पालन करते हैं.

जगदानंद सिंह ने कहा कि जब 2004 में कांग्रेस की सरकार देश में नहीं बन रही थी, उस समय लालू प्रसाद यादव ने अपनी सभी एमपी को देकर देश में कांग्रेस की सरकार बनवाई थी. हम लोग लगातार कांग्रेस के साथ ही चुनाव लड़ते हैं. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने कांग्रेस का बिहार में तो सफाया कर दिया था, लेकिन महागठबंधन बनाकर हम लोग कांग्रेस को बिहार में जीवित रखे हुए हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...