कांग्रेस का ऐलान, 2025 में 70 सीटों से कम पर पार्टी नहीं लड़ेगी चुनाव

पटना : कांग्रेस का ऐलान – बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है लेकिन सभी पार्टियां चुनावी मूड में आ चुकी है। कल यानी रविवार को कांग्रेस पार्टी के एक ऐलान से बिहार महागठबंधन में खलबली मचा दी है। कांग्रेस सेवा दल के 101वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेस बिहार प्रभारी मो. शाहनवाज आलम ने कहा कि हमारी सरकार बनी तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना की राशि को बढ़ाया जा सकता है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि 2020 के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2024 लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा। लोकसभा चुनाव में भी कहा जा रहा था कि सीटों को लेकर महागठबंधन में मतभेद हैं, लेकिन हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।

कांग्रेस का ऐलान :

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस सेवा दल, यंग ब्रिगेड, सेवादल महिला मोर्चा और सेवादल सहित अन्य विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी मतदान केंद्रों पर कार्य करने और बूथ तक मजबूती लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा दल विधानसभा स्तर पर नायक और बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त करेगा। इस दौरान विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : सांसद पप्पू ने कहा- गठबंधन के तहत ही 2025 का होगा विधानसभा चुनाव

यह भी देखें :

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...