Giridih : बिजली कटौती को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने विद्युत विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा…

Giridih : गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व विधायक ने क्षेत्र के तिसरी, गावां व राजधनवार में पूर्व में आपूर्ति किए जा रहे 11 मेगावाट बिजली के जगह पर मात्र 4 मेगावाट बिजली सप्लाई देने समेत अन्य मांगो को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग को मांगपत्र सौंपा है।

ये भी पढ़ें-  Pakur clash : दो समुदाय में झड़प, घर आग के हवाले, पत्थरबाजी और बमबाजी के बीच हुआ… 

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

पूर्व विधायक ने इसके साथ ही अल्टीमेटम देते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। इन मांगो को लेकर 24 जून तक का अल्टीमेटम यादव ने मुन्ना राणा, मुन्ना गुप्ता, छोटू यादव, राजेश यादव आदि कार्यकर्ताओं के साथ तिसरी विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारी के हाथों झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड के महाप्रबंधक के नाम मांगपत्र सौंपा है।

ये भी पढ़ें- हो गया ऐलान, Jairam Mahato की पार्टी विधानसभा में इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव… 

इस दौरान धनवार, गावां और तिसरी में 12 मेगावाट बिजली सुनिश्चित करने, तिसरी में एसडीओ और गावां में कनीय अभियंता के रिक्त पदों पर पोस्टिंग करने, गावां के गदर पावर ग्रिड को चालू करने और तमाम गांवों में जले हुए ट्रांसफर्मर और जर्जर हुए तारों को 24 जून तक बदलने की मांग की है। अन्यथा 24 जून के बाद विद्युत सबस्टेशन का घेराव करने और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...