NEET धांधली मामले में एक छात्रा पूछताछ के लिए पहुंची EOU ऑफिस

पटना: NEET प्रश्नपत्र लीक मामले में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई लगातार जांच कर रही है और गैंग से जुड़े तार को खोजने में लगातार लगी हुई है। इसी कड़ी में इओयू ने नीट के नौ अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। इओयू के नोटिस के बाद एक छात्रा इओयू कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंची है। छात्रा बख्तियारपुर की रहने वाली ईशा भारती है।

बताया जा रहा है कि छात्रा का परीक्षा केंद्र सगुना मोड़ के पास था जहां उसने परीक्षा दी थी। इओयू को शक है कि छात्रा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के गैंग के संपर्क में आई थी। इओयू यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अभ्यर्थी और उनके अभिभावक प्रश्न पत्र लीक करने वाले गैंग के संपर्क में कैसे आए और उनके तार और कहां कहां से जुडी हुई है।  साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अभ्यर्थियों को सॉल्वर गैंग ने प्रश्नोत्तर रटवाए थे या नहीं।

बता दें कि बीते दिनों राजधानी पटना में नीट परीक्षा के दौरान पटना पुलिस को परीक्षा में धांधली की शिकायत मिली थी जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को जला हुआ प्रश्नपत्र भी बरामद हुआ था। मामले में कई शिकायतें सुप्रीम कोर्ट में भी की गई है जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी एनटीए को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अगर 0.001 प्रतिशत भी धांधली का शक हो तो फिर एनटीए बगैर देरी करे स्वीकार करे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें- JDU MP देवेश चंद्र ठाकुर के समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्टh

NEET NEET NEET NEET

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...