पटना NEET छात्रा मौत मामला : शंभू गर्ल्स हॉस्टल सील, पहले ही गिरफ्तार हो चुका है मालिक

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में जांचकर्ताओं ने मंगलवार यानी 20 जनवरी को उस निजी छात्रावास (शंभू गर्ल्स हॉस्टल) को सील कर दिया, जहां वह रहती थी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। जहानाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा इस महीने की शुरुआत में पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित छात्रावास में अपने कमरे में बेहोश पाई गई थी।

शंभू गर्ल्स हॉस्टल सील – 11 जनवरी को हुई थी छात्रा की मौत

आपको बता दें कि कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी के सदस्यों ने छात्रावास का दौरा किया और करीब आधे घंटे तक विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद परिसर को सील कर दिया। इससे पहले एसआईटी ने जहानाबाद जाकर छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात की थी।

घटना के बाद राज्य की राजधानी पटना में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे

इस घटना के बाद राज्य की राजधानी पटना में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने छात्रावास के मालिक को गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि छात्रा की मौत बड़ी संख्या में नींद की गोलियां खाने से हुई थी। पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम के गठन का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़े : पटना NEET छात्रा मौत मामला : SIT का एक्शन शुरू, पहले दिन शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छानबीन

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...