पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार में जुटे हैं. वे लगातार बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं. इसी दौरान तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से एक वीडियो भी पोस्ट की है. जिसमें वे दिखा रहे हैं कि कुशेश्वर स्थान की सड़कें कैसी है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 16 वर्षों के सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती देता हूं कि 16 वर्षों तक उन्हें लगातार विजयी बनाने वाले कुशेश्वर स्थान क्षेत्र में वो एक बार सड़क मार्ग से घूम कर देख लें. अगर उनका भ्रम और कमर की हड्डी ना टूट जाए तो जो कहे. वो जनता और सच्चाई का सामना करने से डरते हैं, इसलिए हमेशा हेलिकॉप्टर से उड़ते हैं.
बता दें कि बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. उनमें एक तारापुर है और दूसरा कुशेश्वर स्थान है. कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में गांव स्तर पर तेजस्वी यादव ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया.
जदयू ने तेजस्वी यादव को माता-पिता के राज की दिलाई याद
बिहार में हो रहे दो उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सुशासन सरकार पर सवाल उठाए हैं. जिस पर जनता दल यूनाइटेड ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि प्रतिपक्ष का तो काम ही है सवाल उठाना. नगर बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव यह बताएं कि वह जितने बेफिक्र होकर कुशेश्वर स्थान ऐसी जगह पर पहुंचे वह किसकी देन है, आज जिस तरह से बिजली की रोशनी के नीचे में वह पढ़ रहे हैं या कोई भी काम कर रहे हैं वह किसकी देन है. नेता प्रतिपक्ष यह बताएं इतने सरल और सुगम रास्ते से वह कुशेश्वरस्थान पहुंचे हैं वह किसकी देन है. यह सारी देने 16 सालों से शासन कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है. जरा वह अपने माता पिता जी के राज को याद करें. क्या यह सारी सुविधाएं उस समय आम जनता को उपलब्ध थी. कुशेश्वरस्थान की जनता को ठगना इतना आसान नहीं है. कुशेश्वरस्थान की जनता सब जानती है.
लालू प्रसाद यादव ने बढ़ती महंगाई पर साधा निशाना
वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बढ़ती महंगाई पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टमाटर, कड़वा तेल, सब्ज़ी, भाड़ा, पेट्रोल, डीजल एवं गैस की रिकॉर्डतोड़ और कमरतोड़ क़ीमतें बढ़ाने पर “अबकी बार महंगाई पर वार” कहने, सुनने, बताने, दिखाने और विश्वास करने वालों को पुरजोर बधाई.
रिपोर्ट : शक्ति
मोतिहारी में ‘स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान’ की शुरुआत, जदयू कार्यकर्ताओं ने लिया ये संकल्प
Highlights


















