तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उपचुनाव जीतने के लिए चहेते अधिकारियों की कर रहे पोस्टिंग

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला किया है. बिहार की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार थमने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार पुलिस के एक चहेते अधिकारी की पोस्टिंग दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में की गई है. डीएसपी के पद पर कार्यरत दिलीप झा को जेडीयू की तरफ से 25 बूथों की जिम्मेवारी दी गई है.

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में नीतीश सरकार को हार का खतरा है, इसलिए तबादला होने के बाद भी एक अधिकारी को वहां पर पोस्टिंग की गई है. दिलीप कुमार झा 3 साल से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर हैं, और चुनाव की जिम्मेवारी भी उन्हीं को सौंपी गई है. दिलीप झा अधिकारी रहते हुए भी जेडीयू के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि गृह विभाग ने दिलीप झा का ट्रांसफर भी किया था इसके बावजूद भी अभी तक वही कार्यरत हैं.

दिलीप झा को दरभंगा वापस आने का कोई नोटिफिकेशन नहीं था. इनके ऊपर विधानसभा में भी सवाल पूछा गया था. सीएम नीतीश कौन सा खेल खेलना चाहते हैं. पिछले बार चोर दरवाजे से आए. मुख्यमंत्री डरे हुए हैं. नीतीश कुमार पिछले दिनों अपने मरवाने की बात कह कर अपने ही सरकार पर सवाल उठा दिये हैं. जो बयान मुख्यमंत्री ने दिया है वो सोचे समझे साजिश के तहत दिया है. उन्होंने प्रशासन की पूरी शक्ति लगा दी कि किस तरह पोलिंग को स्लो किया जाए. हमारी नज़र हर अधिकारियों पर है. हमारी मांग है कि उस अधिकारी पर कार्रवाई हो. जो भी चुनाव हो वो सेंट्रल फ़ोर्स के द्वारा करवायी जाए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि कल की सभाएं ऐतिहासिक रही है

उन्होंने कहा कि दिलीप झा पुलिस अधिकारी का काम न करके जदयू के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं. उनका एक महीने में बिरौल से बगहा ट्रांसफर कर दिया जाता है. वे मतदाताओं को डराते धमकाते हैं. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग में हमने कंप्लेन किया था. उनका एक महीने पहले ट्रांसफर किया गया और उसके बाद चुनाव के घोषणा के बाद डेप्यूटेशन पर डीएसपी की कुशेश्वर स्थान पोस्टिंग की जाती है.

 जनता ने मूड बना लिया है. अब जनता इस सरकार से छुटकारा चाहती है. लेकिन चुनाव जीतने के लिए सरकार कई हथकंडे अपना रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल बहुत चिंतित रहते हैं. क्योंकि जदयू 70 से 40 सीट पर आ गई है. ये दोनों सीट नीतीश कुमार के साख़ पर सवाल है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारा डेलिगेशन इलेक्शन कॉमिशन से मिलने जाएगा. साथ ही बिहार में भी एक डेलिगेशन मिलने जाएगा. आज कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत चिड़चिड़ाने लगे हैं. उनको एबीसीडी का ज्ञान नहीं है. नीतीश कुमार थके हारे मुख्यमंत्री हो गये हैं. जो लड़के नौकरी की मांग कर रहे हैं उन्हें आप जेल में डाल दे रहे हैं. पॉलिटिकल कंपटीटर को आप बोलते हैं गोली मार देगा. आप अपने ही सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. जनता सारी चीजें देख रही है. एक-एक का जवाब मिलेगा. नीतीश कुमार पर हार का डर सता रहा है.

रिपोर्ट : शक्ति

ट्रांसफर पोस्टिंग प्रशासनिक मामला, इसमें मंत्रियों की दखल नहीं चल सकती-बिजेंद्र यादव

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...