तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा आरोप, कहा- शराब बेचवा रही है सरकार

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शराब बेचवा रही है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लगातार जहरीली शराब से मौत हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या उनकी पार्टी के लोगों ने एक बार भी संवेदना व्यक्त नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बिहार नहीं संभल रहा है और मुख्यमंत्री का समय खत्म हो चुका है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने पंचायत में भी शराब दुकान खोल दिया था। जब शराबबंदी हुई है तो लगातार जहरीली शराब से लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीवान, छपरा और मुजफ्फरपुर में भी घटना हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से गरीब लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार में बड़ी मछली है उसका कार्रवाई नहीं करती है। सरकार ही शराब बेचवा रही है। अगर बिहार में शराब आसानी से उपलब्ध है तो सरकार फेल है। तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। साथ ही बिहार में चारों उपचुनाव के सीट हमलोग जीतेंगे।

यह भी देखें :

अगर नीरज नोटिस का जवाब नहीं देंगे जाएंगे कोर्ट – तेजस्वी

जदयू एमएलसी नीरज कुमार के द्वारा तेजस्वी यादव पर जो आरोप लगाए गए थे। उस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हमने वीडियो को लेकर लीगल नोटिस भेजा है। अगर वह इसका जवाब नहीं देते हैं तो उन हम उन्हें कोर्ट लेकर जाएंगे। वहीं जब यह पूछा गया कि आरएसएस ने कहा है कि जो बंटेगा वह कटेगा। इस पर तेजस्वी यादव ने साफतौर पर कहा कि इन लोगों के पास देश और समाज में सांप्रदायिकता फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है।

तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा आरोप, कहा- शराब बेचवा रही है सरकार
अगर नीरज नोटिस का जवाब नहीं देंगे जाएंगे कोर्ट – तेजस्वी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जाकर इन लोगों की गोद में बैठ गए हैं। इन लोगों के पास पढ़ाई, लिखाई और रोजगार ऐसे मुद्दे नहीं है। इन लोगों के पास सिर्फ देश और समाज को बांटने वाले ही मुद्दे हैं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव शराब की तस्करी करते हैं। उस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि उनके पास कोई सबूत है तो वह सबूत पेश करें, इससे ज्यादा क्या कुछ कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : शराबबंदी के विरोध में नहीं है Congress लेकिन…, जदयू भाजपा पर कांग्रेस…

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...