Advertisment

खरीदे कुम्भकारों से दिये ताकि इनके घरों में भी मन सके दिवाली

रांचीः दीपोत्सव पर दीप प्रज्वलित कर अंधियारा मिटाने की कोशिश हमारी पुरातन संस्कृति रही है. इस बार भी हम अपनी इस पुरातन संस्कृति का निर्वाह करेंगे. लेकिन अंधकार से उजाले के इस पुरातन संघर्ष में एक अदद दीप की भी जरुरत होती है. लेकिन, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन ने पीढ़ियों से दीप का निर्माण कर रहे कुम्भकारों के जीवन में अंधियारा पसार दिया है.

kumbharkar 02 22Scope News

दरअसल दो वर्षों का लम्बा लॉकडाउन से बाजार अभी भी उबर नहीं पाया है, बाजार की कमर पूरी तरह टूट चुकी है. बात करें कुम्भकारों की तो लॉकडाउन की मार और बाजार की मंदी से उनके जीवन में घनधोर अंधेरा पसरा है.

हां, एक बात जरुर है कि दीप महोत्सव की आस से उनके मन में एक उम्मीद की किरण जगी है, कमाई की आस जागी है और इसी के साथ कुम्भकार दीपावली की तैयारियों में जुट गए हैं.

अगढ़ मिट्टी से दिया बनाने से लेकर कई कलात्मक चीजें बनाई जा रही है. पूरा परिवार पूरे मनोयोग से काम-धंधे में जुट गया है. हालांकि, इस बार मांग ठीक रहने की उम्मीद है, लेकिन कुम्भकारों के चेहरे पर थोड़ी मायूसी जरुर है. बाजार का आलम क्या होगा, इसको लेकर सशंकित है, मन में तरह-तरह की आशंका है.

Kumbhakar 01 22Scope News

नाचते चाक की तरह पुश्तैनी काम के इर्द-गिर्द ही घूम रही है कुम्भकारों की जिन्दगी

कुम्भाकार बताते हैं कि चाक पर मिट्टी को अपने पुस्तैनी हुनर से तरह-तरह की आकृति में ढ़ालने वाले कुम्हारों की जिंदगी नाचते चाक की तरह पुश्तैनी काम के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. यही कारण है कि कुम्भाकारों की नई पीढ़ी अपने परंपरागत व्यवसाय से हटकर मजदूरी और अन्य कामों की ओर उन्मुख हुई है. चिरौन्दी, रांची की रहने वाली एक महिला कुम्भाकार बताती हैं कि  उनके परिवार और समाज ने लॉकडाउन बनी आर्थिक संकट झेला है. इस  दीपावली से कुछ उम्मीद जगी है. वैसे भी जब  दीपावली आती है तब ही कुछ कमाई होती है.

रिपोर्टः करिश्मा 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...