बांका पहुंचे सम्राट, कहा- पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा तिलडीहा

बांका : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को बांका जिले के शंभूगंंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलडीहा पहुंचे। ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल माला व गुलदस्ता देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बांका एवं मुंगेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

बचपन से तिलडीहा मंदिर से उनका लगाव रहा है – सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने बताया कि बचपन से तिलडीहा मंदिर से उनका लगाव रहा है। माता की अपार शक्ति और आशीर्वाद के कारण बिहार के लोगों का सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने बदुआ नदी में एक अतिरिक्त पुल निर्माण कार्य कराने की बात कही। यह पुल तारापुर की तरफ से आने वाली सड़क और मंदिर के समानांतर होगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आकर्षक डिजाइन तैयार करने सहित अन्य कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बदुआ नदी पुल के पूर्वी किनारे होते हुए छत्रहार काजवे तक जल्द ही सड़क निर्माण कार्य कराने की भी बात कही।

पंचायती राज मंत्री बनने के बाद तिलडीहा में एक आइबी का कराया था निर्माण

उन्होंने बताया कि इसके पहले वे पंचायती राज मंत्री बनने के बाद तिलडीहा में एक आइबी का निर्माण कराया। इसके अलावा पूरे बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अन्य विभागों को बेहतर बनाने पर बल प्रदान किया। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही। बताया कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया गया है। जल्द ही कई लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर थानाध्यक्ष ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर थानाध्यक्ष ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी, एसडीएम के अलावा बेलहर, तारापुर एसडीपीओ, शंभूगंंज बीडीओ, सीओ और बीपीआरओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार मिश्र, जदयू सांसद प्रतिनिधि ब्रह्म प्रकाश सिंह, राजीव रंजन कुशवाहा  भाजपा जिला मंत्री सोनू शर्मा और मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सहित सैंकड़ों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : 2 जुलाई को रामलला का दर्शन करेंगे सम्राट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...