Jamtara : इलाज में लापरवाही पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया जोरदार हंगामा…

Jamtara : जामताड़ा में आज इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने निजी नर्सिंग होम में शुक्रवार की शाम को हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज करने में लापरवाही बरती और तथ्य को छुपाया है। जिसके वजह से पेशेंट की स्थिति बिगड़ गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : बाईक टपाने वाले गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद…

इसी बात को लेकर चेंगायडीह गांव के लोगों ने कोर्ट रोड स्थित परमानंद अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

गॉलब्लडर में पथरी की शिकायत लेकर आए थे परिजन

परिजन आबिद हुसैन से मिली जानकारी के अनुसार मरीज साबुन बीबी को गॉलब्लडर में पथरी की शिकायत थी। जिसका दिसंबर 2023 में परमानंद अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था और बायोप्सी के लिए सैंपल भेजा गया था। 3 जनवरी को भेजे गए सैंपल का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और डॉक्टर ने कैंसर होने की बात कही।

ये भी पढ़ें- Simdega : डीटीओ की अनुपस्थिति में चालक कर रहा था वसूली और फिर…

बाद में मरीज की तबीयत जब बिगड़ी तो उसे रिम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए घर वापस ले जाने का सलाह दिया और परिजन उसे उठाकर घर ले आए। उसके बाद शुक्रवार की शाम चेंगायडीह गांव के लोग और मरीज के परिजन परमानंद अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

ऑपरेशन के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया था

वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक प्रोफेसर डॉ राहुल सिंह ने बताया कि मरीज को गॉलब्लडर में पथरी की शिकायत थी। ऑपरेशन करके उसे हटाया गया और बायोप्सी टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। गॉलब्लडर कैंसर में मरीज के ठीक होने का प्रतिशत काफी खराब है।

अधिकांश मामलों में गॉलब्लडर कैंसर में मरीज की मौत होने का मामला आया है। परिजनों से सारी बातों को स्पष्ट कर दिया गया था और रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे दी गई थी। एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हंगामा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें- Breaking : Ranchi ACB ने मंत्रालय के सेक्शन अफसर और एक कर्मचारी को घूस लेते किया गिरफ्तार…

लेकिन ग्रामीण और परिजन जामताड़ा थाना पर आकर जुट गए हैं और आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि थाना में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस...

Bihar Cooperative Training Framework: 1.6 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने की...

Bihar Cooperative Training Framework: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को अधिक मजबूत, कुशल और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए करीब 26 हजार सहकारी समितियों से जुड़े...

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार में शराबबंदी के बाद अब सूखे...

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्यव्यापी ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से...