चुनावी हिंसा में मृतक चंदन यादव के परिजन से मिले तेजस्वी

छपरा : छपरा में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी हिंसा में मृतक चंदन यादव के परिजन से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मिले।तेजस्वी यादव ने कहा कि घर के जवान बेटा को परिवार वालों ने खोया है तो इंसाफ मिलना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि इस मामले को लेकर हमने यहां के प्रशासन और एसपी से बता किया है और पटना के डीजीपी से भी बात करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां के प्रशासन दबाव में है जो भी अपराधी छवि के लोग हैं। जो भी अपराधी हैं उसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ऐसा बिहार का जिला नहीं है जहां हत्या लूट अपहरण हो लगातार हो रहा है।

विपक्ष के नेता ने कहा कि बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं। पेपर लीक में धांधली हो रही है। प्रशासन सभी चीजों में चुप है। जनता सब देख रही है सही समय पर जवाब मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो घटना छपरा में हुआ है उसका भी हिसाब हम समय पर लेंगे। तेजस्वी ने कहा कि प्रशासन को दबाव में काम नहीं करना चाहिए। सत्ता आती जाती रहती है। हमलोग भी सत्ता में थे और कब वापस आ जाएंगे किसी को पता भी नहीं है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी के आवास पर नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक, अभय होंगे सदन के नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट 

मृतक चंदन यादव मृतक चंदन यादव मृतक चंदन यादव
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img