Giridih : चिकन लेने निकले शख्स का सड़क किनारे मिला शव, हत्या का आरोप और…

Giridih : गिरिडीह में आज सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के गावां तिलैया पथ पर तिलैया गांव के पास की बतायी जा रही है। मृत युवक की पहचान बलथरवा निवासी फागु टुडू के रूप में की गई है।

मौत 2 min 22Scope News

ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak को लेकर ये क्या बोल गए मनीष कश्यप…

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलथरवा में कुछ दोस्तों के साथ मटन पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था। फागु टुडू मटन नहीं खाता था इसलिए चिकन लाने के लिए गावां निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों को पता करने के लिए भेजी।

सड़क किनारे युवक का शव खून से लतपथ था

खोजबीन के दौरान पता चला कि तिलैया के पास मुख्य मार्ग पर एक शव पड़ा था। शव के शरीर के कई भाग में गंभीर चोट के निशान थे। पूरा शव खून से लतपथ था। वहीं बगल में उसका बाईक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग पहुंची NEET Paper Leak मामले की जांच की आंच, EOU की टीम…

मामले में मृतक की पत्नी मनीता देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से इसकी जांच करने की मांग की है। मामले पर थाना प्रभारी महेश चन्द्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...