Giridih : सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : गिरिडीह में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के गाढ़ीसाख निवासी मनोज भुला के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक लोकाय थाना क्षेत्र अंतर्गत थानसिंहडीह ओपी टी-पॉइंट के पास युवक का शव बरामद किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हुई है।

Giridih : बहन के ससुराल गया था युवक

जानकारी के मुताबिक मनोज बाइक पर सवार होकर बड़कीटांड़ सिकंदरा स्थित अपनी बहन के ससुराल गया था। ससुराल से वापस आने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : कुएं से तैरता मिला नवविवाहिता का शव, सुसराल के सामने ही कर दिया अंतिम संस्कार, फिर जो हुआ… 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...