Giridih : गिरिडीह में खेत में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान मो मुस्तकीम के रुप में हुई है जो कि तिसरी प्रखंड के बेलवाना पंचायत के परसनवा टोला का रहने वाला था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Garhwa : नाले में डूबकर शिक्षक की मौत, फंसा हुआ…
मामला तिसरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के घर के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल से शव को उठा कर मृतक के घर ले गए। पुलिस मामले की उद्भेदन हेतु ग्रामीणों, स्वजनो से पूछताछ कर रही है।
Giridih : फोन पर बात करते हुए घर से निकला था युवक
मृतक के पिता मो जलील ने कहा उनका पुत्र मो मुस्तकीम रविवार दोपहर को फोन पर बात करते हुए घर से निकला था। इसके बाद बाइक से किसी के साथ कर्बला की ओर ले गया था। जब देर शाम तक रविवार को वह घर नहीं लौटा तब उसकी खोजबीन शुरु किया, इसी दौरान खबर मिली कि युवक का शव गांव आने वाले खेत के पास मिला है।
ये भी पढ़ें- Ranchi धुर्वा डैम में डूबी युवती का अबतक नहीं मिला सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन…
मृतक की पत्नी, मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ने कहा कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन नें जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ कर रही है।
Giridih से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—
Highlights


















