औरंगाबादः अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में एसएसबी, काला पहाड़, कुटुम्बा और माली थाना की पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली और भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर नवीन जी उर्फ़ नवीन पासवान उर्फ खबरू उर्फ विनोद पासवान को को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना पर नक्सली को उसके अपने गांव गोल गरीबा(ओडी) से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली की पुलिस को कई मामलों में तलाश थी.
गिरफ्तार नकस्ली पर माली थाना में भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 452, 427, 435, 346, 3-4-5 विस्फोटक पदार्थ अधिकिम, 27 आर्म्स एक्ट और 17 CLA एक्ट के तहत कांड संख्या-59/15 दर्ज है. साथ ही, मदनपुर थाना में भादवि की धारा 302, 307, 353, 332, 333/ 34, 25 (1-बी), 26-27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत कांड संख्या-166/08 दर्ज है. यह मामला ढकपहरी पर नक्सली दस्ता की मौजूदगी से जुड़ा है. वहां पुलिस की टीम द्वारा जब घेराबंदी की गयी तो नक्सली दस्ता बम और अन्य अग्नेयास्त्रों का उपयोग करते हुए भागने में सफल रहा था। इस अभियान में सैफ का एक जवान शहीद हो गया था. बाद में सर्च के दौरान ढेर सारा आग्नेयास्त्र और कई नक्सली पुस्तकें बरामद की गई थी.
कैसे भ्रम फैलाकर पुलिस को दे रहे चकमा, गिरफ्तार नक्सली का चौंकाने वाला खुलासा


