औरंगाबाद पुलिस को मिली सफलता, कुख्यात नक्सली खबरु गिरफ्तार

औरंगाबादः अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में एसएसबी, काला पहाड़, कुटुम्बा और माली थाना की पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली और भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर नवीन जी उर्फ़ नवीन पासवान उर्फ खबरू उर्फ विनोद पासवान को  को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना पर नक्सली को उसके अपने गांव गोल गरीबा(ओडी) से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली की पुलिस को कई मामलों में तलाश थी.

गिरफ्तार नकस्ली पर माली थाना में भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 452, 427, 435, 346, 3-4-5 विस्फोटक पदार्थ अधिकिम, 27 आर्म्स एक्ट और 17 CLA एक्ट के तहत कांड संख्या-59/15 दर्ज है. साथ ही, मदनपुर थाना में भादवि की धारा 302, 307, 353, 332, 333/ 34, 25 (1-बी), 26-27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत कांड संख्या-166/08 दर्ज है. यह मामला ढकपहरी पर नक्सली दस्ता की मौजूदगी से जुड़ा है. वहां पुलिस की टीम द्वारा जब घेराबंदी की गयी तो नक्सली दस्ता बम और अन्य अग्नेयास्त्रों का उपयोग करते हुए भागने में सफल रहा था। इस अभियान में सैफ का एक जवान शहीद हो गया था. बाद में सर्च के दौरान ढेर सारा आग्नेयास्त्र और कई नक्सली पुस्तकें बरामद की गई थी.

कैसे भ्रम फैलाकर पुलिस को दे रहे चकमा, गिरफ्तार नक्सली का चौंकाने वाला खुलासा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...