
Advertisment
Baghmara : बाघमारा में दिनों दिन क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां आपराधिक घटनाएं होती जा रही है।
Advertisment
इसी बीच बाघमारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीसीसीएल वर्क शॉप में गत 18 जून को हुई लूटपाट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है।
दो अपराधी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन दोनों के निशानदेही पर लूटे हुए सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए बाघमारा एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को अंगारपथरा ओपी अंतर्गत स्थित अंगारपथरा ऑटो वर्कशॉप वर्कशॉप में अज्ञात अपराधियों के द्वारा कुछ लोगों को बंधक बनाकर सामानों की लूटपाट कर ली गई। लूटपाट के बाद से ही आरोपी फरार थे।
Advertisement




