Patna City में लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने दबोचा

पटना:पटना सिटी क्षेत्र में लूटपाट करने वाले एक गिरोह का उद्भेदन पुलिस ने किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी के आलमगंज, खाजेकलां, अगमकुआं और नदी थाना क्षेत्र में बीते दिनों कई लूटपाट की घटनाएं घटी थी। लूटपाट की घटनाओं के बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई जिसने अनुसंधान कर सरगना वरुण को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 6 अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट का मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया है। बता दें कि गिरफ्तार बदमाश पटना सिटी क्षेत्र में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Illegal Mining की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna City Patna City

Patna City

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...