
पटना : बिहार में लगातार पूल ध्वस्त होने पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार से बने पूल लगातार खुदकुशी कर रही है। बिहार में हर दूसरे दिन पूल गिरने की चर्चा सर चढ़कर बोल रही है। अररिया के बाद आज फिर मोतिहारी में पूल ध्वस्त हुआ। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार से बनी हुई पूल की आयु ज्यादा लंबी नहीं होती है।
शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा और जदयू लाख चिल्ला ले लेकिन बिहार में हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार है चाहे वह पंचायत हो प्रखंड हो या सचिवालय हो। बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहा है। अब तो इस बात के डर लग रहे हैं कि कब कोई नया पूल गिर जाए और लोगों की जान चली जाए।
नीट मामले पर बीजेपी अपनी दामन नहीं बचा सकती – शक्ति सिंह यादव
नीट पेपर लीक मामले पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी दामन नहीं बचा सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट मामले में लीक को नकारा है लेकिन देशभर की युवा इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं कि नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर घपला हुआ है। भाजपा वाले मुख्य दोषी को बचाना चाहते हैं। भाजपा में कई ऐसा नेता है जिनकी भ्रष्टाचार में ही उत्पत्ति हुआ है। लाख कोशिश बीजेपी वाले करले लेकिन मुख्य दोषी को नहीं बचा सकते हैं मुद्दे को भटका रहे हैं।
यह भी पढ़े : एजाज अहमद का सरकार पर तीखा हमला, कहा- भ्रष्टाचार पर आधारित पुल का बनना कहीं ना कहीं…
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट




