Bokaro : बोकारो में जोरदार सड़क दुर्घटना हुई है जहां एक ट्रक बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना पिंड्रजोरा थाना अंतर्गत NH 23 पर तेलीडीह चौक के पास घटी जहां एक ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़ गई।
जानकारी के मुताबिक बालीडीह के तरफ से आ रही और धनबाद की ओर जा रही थी। इसी बीच तेलीडीह मोड़ के पास शराब लोड ट्रक के चालक ने वाहन में से अपना नियंत्रण खो दिया और एक पिकअप वैन को धक्का मारते हुए सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकरायी।
दुर्घटना के बाद थोड़ी देर के लिए आवागमन प्रभावित रही
दुर्घटना के बाद थोड़ी देर के लिए आवागमन प्रभावित हो गयी। हालांकि राहत वाली बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह की हताहत नहीं हुई। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच पिकअप वैन और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।







