बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

रांची: तपर्ती गर्मी से पूरे राज्य को राहत मिल गई है। बीते 24 घंटे में कही भी हीटवेव नहीं चला है। घूप के बाद भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है।

आज राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहेगी। फिलहाल यह स्थिति 27 जून तक बनी रहेगी  देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा  रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 28.5 मिमी गोड्डा में रिकार्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री डाल्टनगंज का रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया।

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

पाकुड़ पुलिस ने लौटाई 31 लोगों की खुशियां, ऑपरेशन मुस्कान में...

पाकुड़: जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता...

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...