Purnea Katihar की जनता के लिए सुविधाएं ही हैं प्राथमिकता- पप्पू यादव

कटिहार: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव चुनाव जीतने के साथ ही अपने किये वादों के अनुसार काम में लग गए हैं। पप्पू यादव पूर्णिया की जनता की कई समस्याओं के निराकरण में लग गए हैं। रविवार को दिल्ली जाने के क्रम में पप्पू यादव का कटिहार जंक्शन पर जाप के पूर्व प्रदेश महासचिव नैयर मसूद खान एवं जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात की और नीट परीक्षा गड़बड़ी मामले में कहा कि परीक्षा को जल्दी से रद्द कर सुप्रीम कोर्ट की देख रेख में सीबीआई जांच कराई जाए।

नीट परीक्षा में धांधली की वजह से छात्रों का मनोबल टूटने लगा है, छात्र आत्महत्या जैसे कदम तक उठा लेते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों की सहमति से जिला में फिजिशियन डॉक्टर की फीस 500 रूपये, सृजन की फीस 300 रुपए तय करने के साथ पैथोलॉजी और अन्य मेडिकल सुविधाओं के शुल्क तय करने के साथ गरीबों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। बिहार में पुल गिरने के सिलसिला पर पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष को भी घेरा और कहा कि दोनों ने मिलकर कमीशन खाया है। दोनों पर ही कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान पप्पू यादव पूर्णिया और कटिहार में जनोपयोगी काम पर विशेष बल देते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य है कि दोनों जिलों के अंचल कार्यालय को भ्रस्टाचार मुक्त कराया जाए। म्युटेशन के नाम पर मोटी रकम ली जाती है अब उसे बंद किया जाएगा। पूर्णिया और कटिहार के अंचल कार्यालयों में दलाली प्रथा को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आम लोगों को अंचल कार्यालय में परेशानी न हो यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि उनसे जुड़े समर्थकों का जो भी निर्णय होगा वह उसका पालन करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Bhagalpur में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का हुआ रिसाव, किया गया कंट्रोल

Purnea Katihar Purnea Katihar Purnea Katihar Purnea Katihar

Purnea Katihar

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...